Bikaner आपणी हथाई न्यूज,शोभासर टोल नाके से करीब 400 मीटर आगे अनूपगढ़ रोड पर शनिवार सुबह रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकले एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सेवा संस्थाओं की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार यात्री रात में एक सेवा समिति के टेंट के पास विश्राम के लिए सोया था। सुबह उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान रेखाराम पुत्र सहीराम (करीब 66 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 5, एसजेएम-1, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे। बीछवाल थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


