Homeधर्म-धाराBikaner: कोलायत तहसील के सीसां गांव में 24 सितम्बर को भरेगा श्री...

Bikaner: कोलायत तहसील के सीसां गांव में 24 सितम्बर को भरेगा श्री सीसां भैरव मेला

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर से 45 किमी दूर कोलायत तहसील के सीसां गांव में पारीक समाज के प्रतिष्ठित श्री सीसा भैरवनाथ का 02 दिवसीय मेला 23 से 24 सितम्बर 2026 को भरेगा । बुधवार 23 सितम्बर 2026 को बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा दूरदराज के गांवो से तथा स्थानीय पारीक चौक, जस्सूसर गेट, पाबूबारी, गोगागेट, व शहर के अन्य भागो व अलग अलग हिस्सो से तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल यात्रियों के जत्थे रवाना होकर श्री सीसां गांव पहुंचेगे। पैदल यात्रियों के लिए रास्ते में करमीसर, बच्छासर, कोलासर व अक्कासर में चाय, दूध, कॉफी, नाश्ता, दवाई आदि की निःशुल्क व्यवस्था विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा की जाएगी।

24 सितम्बर 2026 वार गुरुवार को श्री सीसां भैरव में मेले का आयोजन होगा। बीकानेर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से अपने अपने वाहनो एवं ऊंट गाडों से भैरव भक्त मेला स्थल पर पहुंचेगें तथा पारीक चौक, जस्सूसर गेट से बसो द्वारा भारी संख्या में भैरव भक्त सीसां भैरव पहुंचेगे। मंदिर में नव दम्पतियों व नवजात शिशुओं के जात-झडूले उतारे जायेगे व भैरवनाथ का विशेष श्रृंगार कर महा आरती का आयोजन किया जायेगा।

मंदिर श्री सीसां भैरव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश पाण्डिया ने मेला स्थल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन से पुख्ता व्यवस्था करवाने की मांग की है।यह जानकारी मंदिर श्री सीसां भैरव सेवा समिति के सचिव नारायण पारीक एवं सह सचिव नगेन्द्र सिंह द्वारा दी गयी ।



ताजा खबर