
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला जालौर में संपन्न हुआ, वहीं प्रांतीय गणित मेले का आयोजन बाली के तख्तगढ़ में 22 सितंबर शाम 7:00 बजे से 24 सितंबर दोपहर तक किया गया। जिला स्तर से चयन के पश्चात भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर के गणित विषय में 9 भैया-बहिनों एवं विज्ञान विषय में 6 भैया-बहिनों ने प्रांत स्तर की इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रांतीय गणित मेले के ‘शिशु वर्ग – गणित प्रादर्श ( संक्रिया)’ में विद्यालय की बहिन दिव्यांशी विश्नोई ने अपनी मेधा और कौशल का परिचय देते हुए प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
तख्तगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमान रवि कुमार जी द्वारा बहन दिव्यांशी विश्नोई को मंच पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के वैदिक गणित प्रभारी श्रीमती शारदा जी शर्मा एवं श्रीमान घनश्याम जी व्यास ने बहिन दिव्यांशी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं आचार्य परिवार ने सभी प्रतिभागी भैया-बहिनों के श्रेष्ठ प्रयासों की सराहना की।


