
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित माली समाज के पार्षदों एवं उप महापौर के सम्मान में रविवार, 27 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान, शिव वैली, गंगाशहर, बीकानेर में आयोजित होगा। समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी।
माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ सामाजिक एकता, सहभागिता और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बीकानेर माली समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाज बंधुओं से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।


