

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड के हीरो नम्बर 1 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे है इसके पीछे की वजह उनकी पत्नी सुनीता और अभिनेत्री कोमल रानी है। एक टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों में खटास और विवाहेतर संबंधों के आरोपों पर अपनी बात रखी है। अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने के बीच अभिनेता ने एक न्यूज चेनल को दिए इंटरव्यू में सुनीता को अपना पहला प्यार बताया। उन्होंने कहा कि सुनीता उनके जीवन में खास स्थान रखती हैं और उनके परिवार में चल रही परिस्थितियों के पीछे कुछ ऐसे लोग हैं, जिनका उन्होंने नाम नहीं लिया।

परिवार को लेकर हो रही चर्चाओं पर गोविंदा ने कहा कि बदनामी उनके नाम के साथ जुड़ गई है और उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने सुनीता को भाग्यवान और लक्ष्मी बताते हुए कहा कि वह जो कुछ कर रही हैं, बच्चों के कल्याण के लिए कर रही हैं। अभिनेता ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी किसी के प्रभाव में हैं, हालांकि उन्होंने इस संबंध में किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

सुनीता आहूजा के तलाक से जुड़े सवाल पर गोविंदा ने कहा कि हिंदू परिवारों में तलाक को लेकर उनकी सोच अलग है और उनके अनुसार रिश्तों को बनाए रखने के लिए कई व्यवस्थाएं होती हैं। सुनीता को मनाने के सवाल पर उन्होंने अपने रुख में बदलाव करने से भी इनकार किया। अभिनेता के इन बयानों के बाद उनके वैवाहिक रिश्ते और निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।



