

आपणी हथाई Road accident न्यूज, बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 954 आरडी बीकमपुर रोड पर डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे।इस हादसे में तीसरे युवक मोहन जाट ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।हादसे में जाटावास, बज्जू निवासी 20 वर्षीय लेखराम और बीठनोक निवासी 22 वर्षीय बलदेव की मौत हो गई।




