Homeक्राइमBikaner Crime : बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मकान को...

Bikaner Crime : बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मकान को बनाया निशाना; 7 लाख नकदी और लाखों के गहने लेकर फरार

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज,शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात में करीब 7 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में चोरी की वारदात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

 

पुलिस के अनुसार कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी अश्विनी सेन पुत्र ओमप्रकाश सेन ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का मकान सी-51, कृष्णा विहार कॉलोनी में सारण पेट्रोल पंप के सामने गजनेर रोड पर स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे अज्ञात चोर मकान में घुसे और वहां रखी लगभग 7 लाख रुपए की नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवादी ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों और चोरों का सुराग जुटाने में लगी है।



ताजा खबर