

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन (डिपर) से हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल केशव दत्त आचार्य का इलाज SSB हॉस्पिटल में जारी है। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद आचार्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। Continue..

घायल केशव दत्त आचार्य का ऑपरेशन डॉ. सोढ़ी एवं डॉ. कपिल पारीक की देखरेख में किया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने महापौर अनिल कल्ला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक डॉ. कपिल पारीक से दूरभाष पर बातचीत कर ऑपरेशन की स्थिति और मरीज के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। Continue…

महापौर अनिल कल्ला ने अस्पताल में मौजूद आचार्य के परिवारजनों से भी मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केशव दत्त आचार्य के भतीजे शरद आचार्य से बातचीत कर दुर्घटना के घटनाक्रम तथा अब तक हुए उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।



