Homeखटाखट स्टोरीBikaner: दीपावली पर वार्ड-2 को रोशनी से जगमगाने की तैयारी, पार्षद दीपक...

Bikaner: दीपावली पर वार्ड-2 को रोशनी से जगमगाने की तैयारी, पार्षद दीपक व्यास के निजी कोष से होगी विशेष सजावट

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, दीपावली पर्व के अवसर पर वार्ड नंबर 2 को रोशनी से जगमगाने के लिए पार्षद दीपक व्यास ने विशेष पहल की है। विधायक जेठानंद व्यास की प्रेरणा से पार्षद दीपक व्यास द्वारा निजी कोष से मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पहली बार विशेष सजावट एवं आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

इस पहल के तहत सुथार समाज श्मशान भूमि से राजस्थान साहित्य अकादमी तक आकर्षक लाइट एवं टेंट डेकोरेशन किया जाएगा। सजावट के साथ ही वार्ड की लगभग हर गली और मोहल्ले में 300 एलईडी लाइटें (100 वाट) लगाई जाएंगी। यह व्यवस्था 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है।

पार्षद दीपक व्यास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली पर वार्ड को रोशनी से सजाना तथा क्षेत्रवासियों को उत्सव का बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना है। विशेष सजावट और आकर्षक लाइटिंग से वार्ड-2 में दीपावली की रौनक बढ़ेगी और पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगाएगा।

विधायक जेठानंद व्यास की प्रेरणा से की जा रही इस पहल को वार्ड में दीपावली उत्सव को खास बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।



ताजा खबर