Homeखटाखट स्टोरीलूणकरणसर : हाईवे पर दो ट्रकों की हुई भीषण भिड़ंत में दोनों...

लूणकरणसर : हाईवे पर दो ट्रकों की हुई भीषण भिड़ंत में दोनों ट्रकों में लगी आग,जिंदा जले 2 लोग 1 घायल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,लूणकरणसर के बामनवाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल देर रात दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की चपेट में आने से दोनों ट्रक चालकों की जलने से मौत हो गई वही एक व्यक्ति को जैसे तैसे बचा लिया गया।

बामनवाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए बताया जा रहा है कि जिससे दोनों ट्रकों में आग लगने से दो व्यक्ति 45 वर्षीय हीराराम और 24 वर्षीय विनोद कुमार की जलने से मौत हो गई वही एक ट्रक में बैठे लिखीराम घायल हो गया है जिसका इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।



ताजा खबर