Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बुजुर्ग पेंशनरों को बड़ी राहत, घर जाकर बनेंगे जीवित प्रमाण...

Bikaner : बुजुर्ग पेंशनरों को बड़ी राहत, घर जाकर बनेंगे जीवित प्रमाण पत्र,नत्थूसर गेट के अंदर लगेगा विशेष शिविर

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब हर सूरत में शिविर स्थल तक जाने की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बुजुर्गों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक खास पहल की जा रही है, जिसके तहत 80 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे पेंशनर्स जो स्वास्थ्य कारणों से शिविर तक नहीं पहुंच सकते, उनके घर जाकर ही जीवित प्रमाण पत्र तैयार किए जाएंगे।

शनिवार को नत्थूसर गेट के भीतर लगेगा शिविर
यह विशेष शिविर केके पुरोहित स्मृति संस्थान और पुष्करणा हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नत्थूसर गेट के अंदर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां पेंशनर्स को सहूलियत देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं, राजपत्रित अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम प्रभारी सुरेश व्यास के अनुसार, शिविर में जीवित प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन—दोनों माध्यमों से पूरी की जाएगी। ऑफलाइन प्रमाणीकरण की सुविधा के लिए मौके पर राजपत्रित अधिकारियों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। शिविर के समापन के बाद शाम 4.15 बजे केके पुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।

सेवा देने वाले कर्मियों का होगा सम्मान, पोस्टर का विमोचन
इस आयोजन के दौरान शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। शिविर से जुड़े पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम प्रभारी सुरेश व्यास, रमेश व्यास, सह प्रभारी संदीप पुरोहित तथा केके पुरोहित स्मृति संस्थान के प्रभा शंकर रंगा, शिव कुमार पुरोहित और स्वरूप सिंह पुरोहित ने किया।



ताजा खबर