Homeखटाखट स्टोरीBollywood : आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के चलते फ़िल्म हुई लेट,फिल्मकार ने...

Bollywood : आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के चलते फ़िल्म हुई लेट,फिल्मकार ने दी मैटरनिटी लिव की सलाह

आपणी हथाई न्यूज,अभिनेत्री आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के कारण फिल्मकार करण जौहर ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। करण की फ़िल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होनी थी,लेकिन आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के कारण फ़िल्म की शूटिंग पूरी नही हो सकेगी। करण जौहर ने स्वयं आलिया भट्ट को डिलीवरी के बाद पुनः काम पर फोकस करने को कहा है। करण ने आलिया को फ़रवरी 2023 के बाद डेटस देने की गुजारिश की है। आलिया भट्ट की डिलीवरी नवम्बर माह में है। करण जौहर को यूरोप में फ़िल्म का एक गीत फिल्माना है, इसलिए फ़िल्म अब लेट हो गई है और करण के निर्देशन में बनी फिल्म अगले साल की समर में ही रिलीज हो पाएगी। करण की फ़िल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह,धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर