बॉलीवुड : अरिजीत सिंह के ”केसरिया तेरा” गीत चढ़ा लोगों की जुबां पर, यूट्यूब पर नम्बर वन पर कर रहा ट्रेंड

आपणी हथाई न्यूज,रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के गीत ‘केसरिया तेरा रंग पिया’ ने रिलीज होने के 24 घण्टे के भीतर ही संगीत प्रेमियों के मन पर गहरी छाप छोड़ दी है। अरिजीत सिंह की मखमली आवाज में,अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित गीत को प्रीतम ने कम्पोज किया है। गीत यूट्यूब पर नम्बर वन ट्रेंड कर रहा है। अरिजीत सिंह का एक और गीत ‘फितूर’ जो रणबीर की ही फ़िल्म “शमशेरा” का है वो भी खूब पसंद किया जा रहा है। रणबीर और अरिजीत ने एक हफ्ते के भीतर दो कर्णप्रिय गीत अपने चाहने वालो के समक्ष प्रस्तुत किए है। बेहद ही लो-प्रोफ़ाइल रहने वाले अरिजीत सिंह इस समय बॉलीवुड के नम्बर वन गायक है।

अरिजीत सिंह एक गीत के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करते है। हर फिल्म में जहां अलग अलग गीतों में अनेक गायकों की भीड़ लगी रहती है, उसी दौर में अरिजीत सिंह के साल में कम से कम 30 से 40 गीत औसतन आते है। ‘केसरिया तेरा रंग गीत’ में रणबीर-आलिया को बनारस की गलियों में देखा जा सकता है। गीत के वीडियो में बाबा विश्वनाथ धाम के भी कुछ दृश्य नजर आते है। ब्रह्मास्त्र फ़िल्म को रणबीर के स्कूल सखा अयान मुखर्जी ने 6 साल की मेहनत से बनाया है। रणबीर की इसी महीने शमशेरा की रिलीज के बाद सितंबर में ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। रणबीर 4 साल बाद फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...

Bikaner : रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का फ़ूड लाइसेंस निलंबित,निर्माण-विक्रय पर भी रोक

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

Bikaner : बीकानेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जायेगी बसें, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आपणी हथाई न्यूज,अमरनाथ यात्रा पहाड़ों की सैर और भगवान भोलेनाथ के अद्भुत दर्शन के...

Bikaner : एटीएम से पैसे निकालने गए बुजुर्ग आया करंट की चपेट में, ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे शहर के व्यस्ततम मार्ग हर्षों...

More News Updates !