Homeदेश-दुनियादेश-दुनिया :इंटरनेशनल मुद्दा बना 'हिजाब विवाद',फ्रांसीसी फुटबॉलर ने वीडियो शेयर कर लिखी...

देश-दुनिया :इंटरनेशनल मुद्दा बना ‘हिजाब विवाद’,फ्रांसीसी फुटबॉलर ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात..

basic ad

नई दिल्ली आपणी हथाई न्यूज़, कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहुंच गया है। इस विवाद में इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा (Paul Pogba) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टिप्पणी की है। पॉल पोग्बा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक तरफ छात्र भगवा गमछा गले में डालकर नारे लगाते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर छात्राएं हिजाब पहने हुए नारेबाजी करती दिख रही हैं।

फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है कि भारत के कॉलेज में हिजाब पहने हुए लड़कियों को भीड़ ने परेशान किया।



ताजा खबर