Homeखटाखट स्टोरीBollywood : तीसरी बार प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोशल मीडिया पर ट्रोल...

Bollywood : तीसरी बार प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी और दिया ये जवाब

आपणी हथाई न्यूज,पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि अभिनेत्री करीना कपूर तीसरी बार माँ बनने वाली है। करीना इन दिनों अपने पूरे कपूर परिवार और दोस्तों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही है। सोशल मीडिया पर करीना के तीसरी बार माँ बनने की खबरें वायरल होने के बाद लोगों ने सैफ और करीना को जबरदस्त ट्रोल किया। लोगो ने लिखा क्या सैफ अली खान पूरी क्रिकेट टीम पैदा करना चाहते है।

अब स्वयं अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंट होने की ख़बरों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि वो फिर से गर्भवती नही है। करीना ने कहा कि उनके पति सैफ अक्सर कहते है कि मैं भारत की आबादी में यूं ही काफी योगदान दे चुका हूं,इसलिए मेरी(करीना) प्रेगनेंसी की खबरें एकदम बकवास और निराधार है। सनद रहे अभिनेता सैफ अली खान के पहली पत्नी अमृता सिंह से दो और दूसरी पत्नी करीना कपूर से भी दो बच्चे है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर