Homeधर्म-धाराधर्मधारा: सावन के पवित्र मास में तीन महादेव मंदिर में होगा भव्य...

धर्मधारा: सावन के पवित्र मास में तीन महादेव मंदिर में होगा भव्य सहस्त्रधारा अभिषेक

basic ad

Aapnihathai.com

छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर शहर सावन के पवित्र माह में शिवमय हो गई है। शहर के शिवालयों में शिव भक्त भगवान शिव की अराधना में लीन नजर आ रहे हैं। सावन के इस पवित्र मास में शहर के शिवालयो में रुद्राभिषेक चल रहे हैं। आज बीकानेर के प्रसिद्ध तीन महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन होगा।

स्थानीय आसानीयों के चौक के पास स्थित तीन महादेव मंदिर में दोपहर को होने वाले इस सहस्त्रधारा अभिषेक को लेकर तैयारियां जारी है। आयोजन से जुड़े मनमोहन सोनी ने बताया कि मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा एवं सहस्त्रधारा अभिषेक के बाद भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर महा आरती की जाएगी।

 



ताजा खबर