बॉलीवुड : बेशकीमती और दुर्लभ कोहिनूर हीरे की अनसुनी दास्तां सुनाएंगे मनोज वाजपेयी,ओटीटी पर रिलीज होगी सीक्रेट्स ऑफ कोहिनूर

आपणी हथाई न्यूज,वर्सेटाइल एक्टर मनोज वाजपेयी और निष्णात निर्देशक नीरज पांडे एक बार फिर से साथ में काम कर रहे है। दोनो मिलकर एक वेब सीरीज लेकर आ रहे है। इस वेब सीरीज में भारत के बेशकीमती कोहिनूर हीरे की दास्तां दिखाई और सुनाई जाएगी। आगामी 4 अगस्त से “द सिकसरेट्स ऑफ कोहिनूर” नाम की वेब सीरीज डिस्कवरी प्लस पर टेलीकास्ट होगी। नीरज पांडे ने ए वेडनेसडे,बेबी,स्पेशल छब्बीस, रुस्तम,टॉयलेट एक प्रेम कथा,धोनी बायोपिक जैसी फिल्में बनाई है। मनोज और नीरज स्पेशल छब्बीस में साथ काम कर चुके है। मनोज बाजपेयी की जुबानी कोहिनूर हीरे की पूरी हिस्ट्री को बयां किया जाएगा। मनोज वाजपेयी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान जो तथ्य मेरे सामने नीरज ने रखे उसे सुनकर मैं भी एकदम अवाक सा रह गया।

कोहिनूर हीरे को दुनिया का सबसे कीमती और दुर्लभ हीरा माना जाता रहा है। कहा जाता है कभी भारत का रहा कोहिनूर हीरा आजकल इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ के मुकुट की शोभा बढ़ा रहा है। हीरा भारत से इंग्लैंड कैसे पहुंचा,भारत मे कोहिनूर हीरा कहाँ मिला,मूल हीरे को अब तक कितनी बार तोड़ा गया है… इन सभी सवालों का जवाब मनोज वाजपेयी की नई वेब सीरीज में देखने को मिलेगा।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...

Bikaner : रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का फ़ूड लाइसेंस निलंबित,निर्माण-विक्रय पर भी रोक

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

Bikaner : बीकानेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जायेगी बसें, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आपणी हथाई न्यूज,अमरनाथ यात्रा पहाड़ों की सैर और भगवान भोलेनाथ के अद्भुत दर्शन के...

Bikaner : एटीएम से पैसे निकालने गए बुजुर्ग आया करंट की चपेट में, ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे शहर के व्यस्ततम मार्ग हर्षों...

More News Updates !