Homeखटाखट स्टोरीकॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत की झोली में आया दूसरा स्वर्ण पदक,...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत की झोली में आया दूसरा स्वर्ण पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

आपणी हथाई न्यूज, कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे दिन जहां भारत की झोली में स्वर्ण सहित 4 पदक आये थे। वही रविवार को भारतीय युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक और स्वर्ण पदक से गौरवभूषित किया है। अब इस पदक के साथ ही भारत की झोली में 2 स्वर्ण के साथ 5 पदक हो गए है। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से युवा वेटलिफ्टर को बधाई और शुभकामनाये प्रेषित की।



ताजा खबर