Homeखटाखट स्टोरीआज होगा शहर का बजट पेश, जानिए क्यों है खास यह बजट

आज होगा शहर का बजट पेश, जानिए क्यों है खास यह बजट

basic ad

बीकानेर की प्रथम नागरिक महापौर सुशीला कंवर आज नगर निगम बीकानेर का बजट पेश करेगी। महापौर सुशीला कंवर आज 362 करोड़ के इस बजट को पेश करेगी जो कि बीते साल से 15 करोड़ कम का बजट होगा। दिलचस्प बात यह है कि यह बजट नगर निगम के सभागार के पटल पर पेश नहीं होकर इस बार यह बजट निगम कार्यालय से बाहर वेटरनरी ऑडिटोरियम में पेश होगा,इसके पीछे दलील यह दी जा रही है की निगम का हाल छोटा पड़ रहा है।

आज होने वाली यह बजट सभा हंगामेदार होने की उम्मीद है। मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पक्ष विपक्ष व मनोनीत पार्षद इस बजट सभा में मौजूद रहेंगे।



ताजा खबर