Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : दूसरे टी-20 मुक़ाबले में कैरेबियाई गेंदबाजों ने दिखाई धार, भारत...

स्पोर्ट्स : दूसरे टी-20 मुक़ाबले में कैरेबियाई गेंदबाजों ने दिखाई धार, भारत को मिली हार

आपणी हथाई न्यूज,वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने छह विकेट झटके। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं, डेवोन थॉमस ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। टी-20 सीरीज का अगला मैच मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।



ताजा खबर