मोदी सरकार देगी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, राजस्थान सरकार के कर्मचारी भी होंगे लाभान्वित

आपणी हथाई न्यूज,मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़े तोहफे का ऐलान कभी भी कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने का मन बना चुकी है। 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने से महंगाई भत्ता कुल 38 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स डेटा के आधार पर रिव्यू किया जाता है। जून में इंडेक्स 0.2 फीसदी तक बढ़कर 129.2 तक पहुंच गया था। भारत सरकार 15 अगस्त के आसपास महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को इससे फायदा होगा। कर्मचारियों के खाते में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का पैसा सितम्बर माह में जमा होगा। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढाने के बाद राजस्थान सरकार भी जल्द महंगाई भत्ता बढाने का ऐलान अमूमन कर ही देती है। इसका अर्थ है कि राजस्थान सरकार के कर्मचारियों की भी सैलरी जल्द बढ़ने वाली है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बड़ी खबर : भारत-पाक तनाव के के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, आईपीएल को किया स्थगित

आपणी हथाई न्यूज,भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के दौरान आईपीएल को...

Bikaner Accident : सड़क हादसें में मासूम बच्चें की मौत, हादसें में 8 लोग घायल भी

आपणी हथाई न्यूज, नोखा तहसील के रोड़ा पांचू मार्ग पर हुए एक सड़क हादसें...

Bikaner. : नाल में फिर हमलें की साजिश ! राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में ब्लैक आउट

आपणी हथाई न्यूज, अब से कुछ देर पहले बीकानेर के नाल डिफेंस क्षेत्र में...

More News Updates !