Homeस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स में इस भारतीय एथलीट की हो रही हर ओर चर्चा,लड्डू...

कॉमनवेल्थ गेम्स में इस भारतीय एथलीट की हो रही हर ओर चर्चा,लड्डू गोपाल के साथ तस्वीरों के कारण आई सुर्खियों में

भारत की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल कॉमनवेल्थ गेम्स में हासिल किया है। प्रियंका का मेडल के साथ लड्डू गोपाल का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंग्लैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने आराध्य लड्डू गोपाल को दिया। प्रियंका ने पदक जीतने के बाद में कहा कि यह मेडल मेरे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण और मेरे परिवार को समर्पित है। प्रियंका गोस्वामी मूल रूप से मेरठ(उत्तरप्रदेश) की है और रेलवे में नौकरी करती है। प्रियंका अब तक 14 बार नेशनल चैंपियन रह चुकी है। इंग्लैंड में प्रियंका के समर्पित आध्यात्मिक भावों की हर तरफ चर्चा हो रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर