Homeजैसलमेरजैसलमेर: सड़क हादसे में सेना के नायक सूबेदार की हुई मौत, तेज...

जैसलमेर: सड़क हादसे में सेना के नायक सूबेदार की हुई मौत, तेज गति से चलते ट्रक ने…

basic ad

जैसलमेर में MES IB के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार सेना के जवान को कुचल दिया इस दुर्घटना में बाइक सवार सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार सेना के नायक सूबेदार को एक तेज गति से चलते ट्रक ने जोधपुर-रामगढ़ बायपास के पास भीषण टक्कर मारकर कुचल दिया और इस दुर्घटना में सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार एक अन्य सेना का जवान घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर