बॉलीवुड : रामायण पर कई प्रोजेक्ट्स के बाद बॉलीवुड बनाएगा हॉलीवुड के टक्कर की महाभारत,700 करोड़ की मेगा बजट महाभारत की इनसाइड डिटेल्स पढ़िए

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड में इस वक्त रामायण पर बेस्ड कई प्रोजेक्ट्स बन रहे है। निर्देशक ओम राउत की बाहुबली प्रभास और सैफ अली के साथ फ़िल्म “आदिपुरुष” बनकर लगभग तैयार है। निर्देशक नितेश तिवारी और नीरज पांडे भी रामायण पर बेस्ड प्रोजेक्ट पर इन दिनों काम कर रहे है। बॉलीवुड अब रामायण के बाद महाभारत पर भी एक बड़ी भव्य फ़िल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा है। 5D तकनीक में बनने वाली महाभारत को निर्माता फिरोज नाडियाडवाला बना रहे है। फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी,वेलकम जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में बनाई है। सूत्रों के अनुसार फिरोज महाभारत के प्रोजेक्ट पर लॉकडाउन से काम कर रहे है।

फिरोज नाडियाडवाला अपनी महाभारत को हॉलीवुड की किसी भी फ़िल्म से बेहतर बनाना चाहते है।फिरोज की कोशिश है कि भारत में बनी महाभारत हॉलीवुड की मार्वल सीरीज,लॉर्ड ऑफ द रिंग्स,हैरी पॉटर जैसी फिल्मों से भी बेहतर लगे। बॉलीवुड में बनने वाली महाभारत का बजट इस वक्त फिरोज नाडियाडवाला ने करीब 700 करोड़ रुपए रखा है। फिरोज पूरी योजना के साथ फ़िल्म की शूटिंग 2025 से शुरू करेंगे।

फिरोज नाडियाडवाला भारत में बनने वाली महाभारत के लिए अजय देवगन, अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, परेश रावल,नाना पाटेकर,अनिल कपूर जैसे दर्जन भर ए लिस्ट स्टार्स को अप्रोच कर रहे है। गौरतलब है कि 60 के दशक में फिरोज के पिता ए जी नाडियाडवाला ने भी प्रदीप कुमार और दारा सिंह को लेकर महाभारत बनाई थी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Railway: भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 8 का रेल मंत्री ने किया उद्घाटन

आपणी हथाई न्यूज,भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 8...

Bikaner : मेरा शहर मेरा गौरव तीन दिवसीय कार्यक्रम का 27 अप्रैल से होगा आगाज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा बीकानेर शहर के स्थापना...

Bollywood : सनी देओल की ‘जाट’ पर मचा बवाल, ईसाई समुदाय ने की रोक लगाने की मांग

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर...

Rajasthan : शिक्षा मंत्री के इस मैसेज के बाद प्राइवेट स्कूलों में मचा हड़कंप ! बेलगाम प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश के बेलगाम प्राइवेट स्कूलों पर की मनमानी रोकने की कोशिश...

More News Updates !