Homeमनोरंजनएमजीएसयू कुलपति सिंह ने किया पाछी पीहरिये गीत का पोस्टर विमोचन

एमजीएसयू कुलपति सिंह ने किया पाछी पीहरिये गीत का पोस्टर विमोचन

बीकानेर के उभरते युवा कलाकार मुदित पारीक के बहुप्रतीक्षित राजस्थानी गाने पाछी पीहरिये के पोस्टर का विमोचन महराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया। कुलपति महोदय ने पोस्टर का अवलोकन करते हुए युवा गीतकार को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजाराम चोयल ने भी गीतकार को आशीर्वाद दिया। गीत निर्माता मुदित पारीक ने बताया कि प्रेम परक यह राजस्थानी गीत 26 सितंबर प्रथम नवरात्रि को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।



ताजा खबर