Homeजैसलमेरजैसलमेर: कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे...

जैसलमेर: कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे तनोट मंदिर

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नवरात्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर के तनोट माता मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री गहलोत के तनोट पहुंचने पर प्रशासनिक और सीसुब के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तनोट पहुंचकर मुख्यमंत्री गहलोत विजय स्तम्भ पहुंच शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री गहलोत तनोट माता मंदिर गए जंहा मंदिर पुजारी ने अशोक गहलोत का तिलक कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने माता के दर्शन कर प्रदेश में सुख शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास साथ रहे।



ताजा खबर