Homeधर्म-धाराधर्मधारा: बीकानेर के चांदी कटला में आज से गूंजेगी नवाह्नपरायण की चौपाइयां

धर्मधारा: बीकानेर के चांदी कटला में आज से गूंजेगी नवाह्नपरायण की चौपाइयां

basic ad

धर्मनगरी बीकानेर में शारदीय नवरात्रा के अवसर पर विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बैदों का चौक स्थित चांदी कटला में
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
नवाह्नपरायण का आयोजन रखा गया है।

नवयुवक मानस प्रचार समिति, आचार्य चौक के तत्वाधान में होने वाले इस नवाह्नपरायण में शहर के मानस प्रेमी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बीते 42 साल से हो रहा नवाह्नपरायण इस वर्ष आज से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। शाम 7 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलने वाले नवाह्नपरायण की पूर्णाहुति के बाद 5 अक्टूबर को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।



ताजा खबर