

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज एक संदिग्ध सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल बीकानेर के पूगल धाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के बैग में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार पूगल के टावर फांटे के पास एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल मिला पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया वहीं वही घायल युवक के बैग की तलाशी में पुलिस को तीन पैकेज हेरोइन बरामद हुई हैं।प्रथम दृष्टया यज्ञ मामला ड्रोन ड्रॉपिंग से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


