HomeबीकानेरBikaner: बड़ा बाजार में 'सनिया महाराज' की नवनिर्मित पूजा-पाठ सामग्री की दुकान...

Bikaner: बड़ा बाजार में ‘सनिया महाराज’ की नवनिर्मित पूजा-पाठ सामग्री की दुकान का हुआ भव्य उद्घाटन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बड़ा बाजार में स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान ‘सनिया महाराज’ की नवनिर्मित दुकान का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष मदन गोपाल व्यास मौजूद रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

​उल्लेखनीय है कि यह दुकान पिछले दस दशकों (100 वर्ष) से अधिक समय से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के सामान के लिए बीकानेर में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। ग्राहकों की सुविधा और आधुनिक समय की मांग को देखते हुए इस पैतृक दुकान का नवनिर्माण किया गया है, ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उत्तम गुणवत्ता की सामग्री और बेहतर अनुभव मिल सके।

​​उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास सहित प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जस्टिस मदन गोपाल व्यास ने प्रतिष्ठान की साख की सराहना करते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

​संचालक भंवर महाराज व्यास ने इस मौके पर सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और दस दशकों से मिल रहे स्नेह व विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। सह-संचालक गिरिराज व्यास ने सभी का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया।



ताजा खबर