


आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में रष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 पर रायसर के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी की शव बुरी तरह कुचल गया। हादसे के पास हाइवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बीकानेर निवासी 17 वर्षीय कुसुम सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से शव को पीबीएम मोर्चरी भिजवाया गया।


