HomeबीकानेरBikaner: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित यूरिया के कट्टे किए...

Bikaner: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित यूरिया के कट्टे किए जब्त

Ads

आपणी हथाई न्यूज, छतरगढ़ क्षेत्र में कृषि विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई में RD465 बुडिया एन्ड कंपनी पर बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस के यूरिया भंडारण का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह यूरिया श्री राम फर्टिलाइजर द्वारा उत्पादित था, जिसे ट्रक से छतरगढ़ की RD 465 मंडी लाया गया था। इस दौरान मौके पर पहुंची टीम ने पाया की बुडिया एन्ड कंपनी के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला। जांच के दौरान ट्रक में लाई गई यूरिया पर अमित ट्रेडिंग कंपनी घड़साना नाम की बिल्टी मौजूद थी । ट्रक सूरतगढ़ ट्रैक पॉइंट से रवाना हुआ था और घड़साना जाना था परंतु यह घल RD-465 स्थित बुडिया एन्ड कंपनी पर पहुंच गया।

मौके पर पहुंची टीम ने इस मामलें में कालाबाजारी की आशंका जताई है। जिसके चलते टीम ने अवैध भंडारण, अवैध परिवहन और कालाबाजारी की आशंका के कारण जब्ती की कार्यवाही की हैं।

Ads

ताजा खबर