Homeक्राइमBikaner: क्रूरता या लापरवाही ? विस्फोटक चबाने से गाय लहूलुहान, गुस्साए ग्रामीणों...

Bikaner: क्रूरता या लापरवाही ? विस्फोटक चबाने से गाय लहूलुहान, गुस्साए ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बलाला गांव में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास चर रही भीम सिंह राजपूत की गाय ने गलती से वहां पड़ा कोई अज्ञात विस्फोटक पदार्थ चबा लिया। इस भयानक धमाके में बेजुबान जानवर का जबड़ा पूरी तरह से उड़ गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने इस अमानवीय कृत्य पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। गंभीर रूप से घायल गाय को गजनेर से आई पशु एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद नाल गोशाला भेज दिया गया है। वहीं, स्थानीय निवासी भवानी सिंह राजपूत ने गजनेर पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर