

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,चीफ लीगल एड डिफेंस कांउसिल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण, जयपुर के आदेश पर अध्यक्ष / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 का शुभारंभ आज दिनांक 07.08.2025 को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बीकानेर के कार्यालय परिसर में किया गया। विधिक सेवा क्लीनिक का उद्घाटन चीफ लीगल एड डिफेंस कांउसिल मनोज सुरोलिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल यश राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के द्वारा की गई। चीफ लीगल एड डिफेंस कांउसिल सुरोलिया ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा पर तैनात वीर सैनिक के परिवारों को अब कानूनी परेशानियों से लड़ने के लिए अकेला नहीं रहना पड़ेगा। “नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025” के अंतर्गत बीकानेर जिले में एक लीगल एड क्लीनिक की स्थापना जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बीकानेर के कार्यालय परिसर की गई है, जो सैनिक परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा। यह कदम देश के वीर सपुतों के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। इस कार्यक्रम में प्रतिरक्षी अभिभाषकगण वर्षा गहलोत, श्रीनाथचंद रंगा, पुनीत विरसा, देवाशीष भाटी, तन्वी दम्माणी आदि मौजूद रहे।
सैनिक परिवारों को किन मामलों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी
पारिवारिक विवाद (घरेलू हिंसा, तलाक आदि)। संपत्ति संबंधी विवाद। ऋण, कर्ज या अन्य वित्तिय लेनदेन संबंधी समस्याएं । अन्य फौजदारी तथा दीवानी मामलें।


