Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, नोखा के काकड़ा गांव में सोमवार को ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत की जानकारी सामने आई है।
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया । अब तक मिली जानकारी के अनुसार काकड़ा निवासी हेतराम मेघवाल (21) पुत्र काशीराम मेघवाल बाइक का पंचर निकलवाने के लिए काकड़ा बाईपास पर आया था। इस दौरान ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे के बाद उसे नोखा के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत् घोषित कर दिया ।
आपकों बता दे कि 7 दिन पहले मृतक हेतराम के दादा की मौत हो गई थी और परिजन अभी भी शोक में थे। इस दौरान हेतराम की मौत की खबर मिलने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।


