


Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान के बीकानेर जिले में अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुरुआत एक बेहद दुखद खबर के साथ हुई। अलसुबह शहरी क्षेत्र के गंगाशहर थाना इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। उदयरामसर और पलाना के बीच एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में एक 15 वर्षीय किशोर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक संगठनों के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बालक को एम्बुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बीकानेर समाचार, सड़क हादसा, गंगाशहर पुलिस, अक्षय तृतीया, राजस्थान न्यूज़, उदयरामसर हादसा, पीबीएम अस्पताल,Bikaner News, Road Accident, Gangashahar Police, Rajasthan Accident, Breaking News Hindi, Scorpio Bike Collision, Akshay Tritiya Tragedy


