Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार एनएचए 62 स्थित संगम फांटा के पास एक कार और सेना के ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सूरतगढ़ का रहने वाला था इस हादसे में कार चालक पूरी तरीके से सुरक्षित है। वहीं पास वाली सीट पर बैठे रवि कुमार को गंभीर चोट आने के बाद मौत हो गई।


