Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident: बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक की मौत,...

Bikaner Accident: बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक की मौत, एक गंभीर घायल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार की देर रात देशनोक थाना क्षेत्र में एक निजी बस ने बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसें में एक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।  देशनोक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात देशनोक निवासी मुकेश पुत्र उदाराम नायक और किसना राम पुत्र नेमाराम नायक बाइक से बीकानेर में मजदूरी करके वापस घर की ओर लौट रहे थे।

 

इस दौरान पलाना के पास पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश नायक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं किसना राम को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मुकेश के रिश्तेदार आसुराम की ओर से बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।



ताजा खबर