Homeखटाखट स्टोरीBikaner : खाने को लेकर सेंट्रल जेल में कहासुनी, हिंसक झड़प में...

Bikaner : खाने को लेकर सेंट्रल जेल में कहासुनी, हिंसक झड़प में तब्दील, एक ही रात में दो बार भिड़े बंदी

आपणी हथाई न्यूज, केंद्रीय कारागृह बीकानेर में शुक्रवार देर रात विचाराधीन बंदियों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार खाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी बाद में इतना बढ़ गई कि तड़के करीब 3:45 बजे एक बंदी ने दूसरे पर नल के पाइप से हमला कर दिया। घटना में घायल बंदी हरपाल के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे चिकित्सकों ने फ्रैक्चर बताया है। शोर सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जेल प्रशासन ने घायल बंदी का मेडिकल करवाते हुए आरोपी बंदी मनोज उर्फ कालिया को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया है। मामले को लेकर बीछवाल थाना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों बंदियों के बीच शुक्रवार शाम भोजन के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसे उस समय शांत करवा दिया गया था, लेकिन देर रात विवाद फिर भड़क गया और मामला हिंसक हमले तक पहुंच गया। कथित रूप से इस हमले में बंदी मनोज ने हरपाल पर नल के पाइप से हमला कर दिया जिसके चलते हरपाल के पैर में फ्रेक्चर हो गया।

 



ताजा खबर