Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में सोमवार को दो अज्ञात बुजुर्गों की मौत की खबर सामने आई है। जिसमें गंगाशहर थाना क्षेत्र में जयपुर जोधपुर बायपास पर रविवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि बुजुर्ग को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है जिसके बाद उसकी मौत हो गई है।
वही दूसरी ओर बीकानेर के पीबीएम के जनाना अस्पताल के आगे सोमवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अस्पताल के आगे सो रहा था,इस दौरान इसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद समाजसेवी हरिकिशन राजपुरोहित,शोएब और राजकुमार खड़गावत मौके पर पहुंचे। पीबीएम चौकी इंचार्ज साहबराम की निगरानी में डॉक्टरी जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। हालांकि दोनों शवों की शिनाख्त नही हो पाई है।
नियमानुसार अंतिम संस्कार हेतु मृत्यु से 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार रहता है । आप सभी से निवेदन है कि इसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना भेजने में मदद करें । ताकि इनका अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा हो सके ।।
अधिक जानकारी हेतु
गंगाशहर पुलिस थाना 0151 2226130
पीबीएम पुलिस चौकी 0151 2226135
में संपर्क किया जा सकता है ।।


