Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर की बेटी आस्था व्यास बनी सीए, बधाई देने वालों...

Bikaner : बीकानेर की बेटी आस्था व्यास बनी सीए, बधाई देने वालों का लग गया तांता

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल, इंटर एवं फाउंडेशन आज यानी 3 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। CA Final, Intermediate और Foundation पाठ्यक्रम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर घोषित हुआ है। इस कठिन परीक्षा में बीकानेर शहर की बेटी ने सफलता का परचम लहराया है। बीकानेर के अंदरूनी परकोटे के नत्थानिया सराय की रहने वाली आस्था व्यास पुत्री आनंद व्यास ने सीए एग्जाम क्लियर किया है। जिसके बाद अब सीए भी बन गई है। आस्था ने अपनी इस उपलब्धि को अपने माता पिता और गुरुजनों के साथ परिवार को समर्पित किया है। वही दूसरी ओर आस्था की इस सफलता के बाद परिवार को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है।



ताजा खबर