



आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति माननीय संजीव प्रकाश शर्मा के बीकानेर आगमन पर रविवार को सुबह सर्किट हाउस पर बीकानेर बार एसोसिएशन के द्वारा प्रतीक चिन्ह व शॉल साफा तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। बार एसोसिएशन के शिष्टमण्डल ने बीकानेर में लम्बे अर्से से उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की स्थापना किए जाने के संकल्प की प्रतिपुर्ति के लिए एवं जिला एवं सत्र न्यायालय बीकानेर के अधीनस्थ न्यायालयो में जो की पीठासीन अधिकारी के अभाव में मामलों में देरी का कारण न बने इसके लिए रिक्त पदों पर न्यायिक अधिकारीयों की नियुक्ति के अतिरिक्त अधिवक्ताओं की संख्या 4000 से अधिक हो जाने के कारण 72 चेम्बर्स के उपर ही चैम्बर्स के नवनिर्माण की प्रखर रूप से मांग रखते हुए इनकी और ध्यान आकर्षित करवाते हुए ज्ञापन प्रेषित किया गया।
राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति माननीय संजीव प्रकाश शर्मा का मुख्य न्यायधिपति के पद पर नियुक्त होने के बाद प्रथम बार एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम धर्म नगरी, छोटी काशी से विख्यात बीकानेर में आगमन हुआ जो की बीकानेर बार एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है, स्वागत एवं अभिन्नदन के क्रम में बीकानेर बार के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्तागण काफी संख्या में उपस्थित रहें।
मुख्य न्यायधिपति माननीय संजीव प्रकाश शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनवाई कर अपने स्तर पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।बार एसोसिएषन बीकानेर के षिष्टमण्डल में, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धन्ने सिंह, रामकृष्ण दास गुप्ता, बच्छराज कोठारी, गणेष चौधरी, जगदीष प्रसाद शर्मा, भागीरथ मान, रविकान्त वर्मा, ओम प्रकाष भादाणी, कुलदीप शर्मा, सतपाल साहु, सुरेन्द्रपाल शर्मा, विमला सुरोलिया, लक्ष्मीकांत रंगा, भवर बिष्नोई, गणेष टॉक, कुंदन व्यास, मनोज भादाणी, बार सचिव हेमन्त सिंह चौहान, बार उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, धर्मेन्द्र वर्मा एवं युवा अधिवक्ता अरविन्द डोगीवाल, प्रेम गोदारा,मुखराम कुकणा, पवन व्यास, रामनिवास बिष्नोई, ताराचन्द उपाध्याय, मुसब्बीर हदीस, देवरंजन शर्मा, मनीष सांखला, प्रशान्त तंवर, आदि उपस्थित रहे।


