Homeखटाखट स्टोरीBikaner : गन्ने की मशीन में आया बच्चें का हाथ,कटकर हुआ अलग,बीकानेर...

Bikaner : गन्ने की मशीन में आया बच्चें का हाथ,कटकर हुआ अलग,बीकानेर से जयपुर रैफर : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,सोमवार की शाम को लूणकरणसर के कुंभाणा बास निवासी कुलदीप बावरी के पुत्र विष्णु (7) का हाथ गन्ने मशीन की चपेट में आने से कटकर अलग हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप बावरी गन्ने के ज्यूस का गाड़ा लगाकर ही अपना जीवन निर्वाह कर रहा है। सोमवार शाम कुलदीप अपने घर गया और गाड़ा खड़ा करने लगा इस दौरान बेटे विष्णु ने गाड़े पर चढ़ने के प्रयास किया और फिसल गया। जिससे सात वर्षीय फैन बेल्ट में आ गया और हाथ कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में विष्णु को लूणकरणसर में भर्ती करवाया गया जहां स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे पीबीएम के लिए रैफर कर दिया। बीकानेर में भी हाथ जोड़ने का प्रबंध नही हो पाने के बाद उसे जयपुर के लिए रैफर किया गया है।



ताजा खबर