आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सावंतगिरी गुफा के पास एक बन्द पड़े मकान से नकदी और जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार पीड़ित रामसिंह राठौड़ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी कि 24 मई की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसा और मकान में रखी सोने की दो अंगूठी,दो सोने की बालियां, छह जोड़ी चांदी की पायल , चार चांदी के सिक्के और दस हजार रुपये नकद चुराकर फरार हो गए। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं


