Bikaner Crime : मॉडल को करवाया एमडी नशा फिर पिस्तौल दिखा फांसी पर लटकाया, आरोपी जयराज गिरफ्तार : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : मॉडल को करवाया एमडी नशा फिर पिस्तौल दिखा फांसी...

Bikaner Crime : मॉडल को करवाया एमडी नशा फिर पिस्तौल दिखा फांसी पर लटकाया, आरोपी जयराज गिरफ्तार : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, मुक्ता प्रसाद पुलिस थाने में 26 जुलाई की शाम को बीकाजी सर्कल से आगे कानासर की ओर जाने वाले मार्ग पर केशव कुंज कॉलोनी में कांता खतूरिया कॉलोनी की निवासी जसप्रीत कौर मक्कर का शव फंदे पर लटकता मिला था वही पास में चौतीना कुआं निवासी जयराज तंवर नशे की हालत में बेसुध पड़ा था।

- Advertisement -Ads

 

इस मामले में अब पुलिस ने हत्या के आरोप में जयराज तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयराज ने इशप्रीत को कमरे में ले जाकर एमडी का नशा करवाया और उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाया और फंदे पर लटकने के लिए मजबूर किया इशप्रीत को फंदे पर लटकाने के लिए मजबूर करने के बाद आरोपी ने उसके पैरों के नीचे से स्टूल हटा दी जिससे इशप्रीत की मौत हो गई।

 

वारदात से पहले जयराज ने इशप्रीत के खतुरिया कॉलोनी और पवनपुरी में स्थित मकान अपने नाम करवा लिए थे। बरहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में जयराज को गिरफ्तार कर लिया है उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है

- Advertisement -Ads

ताजा खबर