Bikaner Crime : भुट्टों के बास क्षेत्र में स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शहर के कई हिस्सों में चल रहा तस्करी का 'खेल' ? - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
HomeबीकानेरBikaner Crime : भुट्टों के बास क्षेत्र में स्मैक के साथ एक...

Bikaner Crime : भुट्टों के बास क्षेत्र में स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शहर के कई हिस्सों में चल रहा तस्करी का ‘खेल’ ?

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें में लगातार कुछ सालों में एमडी और स्मैक जैसे खतरनाक नशों की तस्करी का खेल चल रहा है नतीजतन शहर के युवा नशे की राह में अपराध का दामन थाम रहे है। बीते एक हफ्ते में पुलिस ने नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश के लिहाज से कुछ प्रभावी कार्यवाहियां भी की है मगर अब भी बड़े मगरमच्छ पुलिस की पहुँच से दूर है।

- Advertisement -Ads

शुक्रवार को बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने भुट्टो के बास क्षेत्र में एक कार्यवाही कर शकूर अली पुत्र शमसुद्दीन (22) को अवैध नशे स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से करीब 23 ग्राम स्मैक बरामद हुई है इतना ही नही आरोपी के पास स्मैक की तस्करी से कमाए 58 हजार रुपये भी बरामद हुए है।

बरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच देवेंद्र सोनी उप निरीक्षक को सौंपी है।

आपकों बता दे कि पुलिस ने गुरुवार की एक कार्यवाही में भी जम्भेश्वर नगर और बंगला नगर क्षेत्र के नशा खरीद फरोख्त के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उससे पहले चौखुटी पुलिया के नीचे भी पुलिस ने एमडी स्मैक जैसे नशा बेचने वाले को गिरफ्तार किया था।

 

- Advertisement -Ads

ताजा खबर