Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : नयाशहर और सदर थाना क्षेत्र में चोरी, लाखों का...

Bikaner Crime : नयाशहर और सदर थाना क्षेत्र में चोरी, लाखों का माल ले उड़े चोर क्षेत्र में

आपणी हथाई न्यूज, शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक बार फिर चोरी की दो अलग अलग घटनाये सामने आई है जिसमे नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास क्षेत्र के दिलीप स्वामी ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि 17 दिसम्बर को वह अपने गांव गया हुआ था वापस 21 दिसम्बर को लौटा तो घर से चांदी का कड़ा,तीन जोड़ी पायल,एक ब्रेसलेट,एक सोने का हार,सोने की अंगूठी सहित 80 हजार रुपये अज्ञात चोर अलमारी और कमरों के ताले तोड़ कर चोरी कर लिए।

 

वही दूसरा मामला गिन्नानी क्षेत्र का है जहां जयप्रकाश वर्मा ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह 20 दिसम्बर को अनूपगढ़ गया था। 21 दिसम्बर को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजे का तो ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में रखी एलईडी, चांदी के सिक्के,सोने चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी मौके पर नही मिले। फिलहाल जय प्रकाश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामलें की जांच एएसआई कोहर सिंह को सौंपी गई है।



ताजा खबर