Bikaner Crime : आदतन अपराधियों से दो दर्जन मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
HomeबीकानेरBikaner Crime : आदतन अपराधियों से दो दर्जन मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार

Bikaner Crime : आदतन अपराधियों से दो दर्जन मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 24 मोटरसाइकिल आरोपियों से जब्त की है। पुलिस ने इस मामलें में चोरी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा शहर ने बताया एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवण दास व थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन बदमाशों उदयरामसर निवासी सूरजाराम सांसी, सेरूणा निवासी सुनील नायक, उदयरामसर निवासी पूनम सांसी को दबोचा है। ये तीनों आदतन अपराधी है। इनमे से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इन्होंने सदर थाना क्षेत्र व जेएनवीसी थाना इलाकों से अधिकांश मोटरसाइकिलें उठाई।

- Advertisement -Ads

- Advertisement -Ads

ताजा खबर