Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रचा पति को...

Bikaner Crime : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रचा पति को मारने का षड्यंत्र ! गंगाशहर थाने में मामला

आपणी हथाई न्यूज, आजकल रिश्तों का विश्वास खोता नजर आ रहा हैं । कुछ ऐसा ही मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है जिसमें एक पत्नी अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप सामने आया है।

पुलिस के अनुसार अग्रसेन नगर निवासी वकार अली पुत्र लियाकत अली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ षड्यंत्र रचकर पेट में पल रहे बच्चे को गिरा दिया और अवैध संबंधों के चलते मुझे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर सैय्यद कॉलोनी जयपुर निवासी शुमायला खाना और इरफाम पुत्र इकरामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामफूल को सौंपी है।



ताजा खबर