Homeक्राइमBikaner Crime Breaking : बीकानेर मुख्य डाकघर के आगे हुई चाकूबाजी में...

Bikaner Crime Breaking : बीकानेर मुख्य डाकघर के आगे हुई चाकूबाजी में घायल हुए युवक की हुई मौत

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, कोटगेट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मुख्य डाकघर के पास गुरुवार को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अकरम उर्फ सोनू की मौत हो गई। उसने पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार, मुख्य डाकघर के नजदीक स्थित एक गली में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के युवक के घर में घुस गए और अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी भी हुई। सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और हालात संभाले। वारदात के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के साथ आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है।



ताजा खबर