Homeखटाखट स्टोरीBikaner: जोड़बीड़ आवंटियों की उम्मीदों को मिलेगी उड़ान! मंत्री सुमित गोदारा कल...

Bikaner: जोड़बीड़ आवंटियों की उम्मीदों को मिलेगी उड़ान! मंत्री सुमित गोदारा कल मौके पर पहुंच सुनेंगे समस्याएं, अधिकारियों को देंगे निर्देश

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर की करीब 18 वर्ष पुरानी जोड़बीड़ आवासीय योजना के विकास एवं आवंटियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार, 7 नवंबर को सुबह 11:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक एवं मौका निरीक्षण राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान जिला कलेक्टर, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के आयुक्त एवं उपायुक्त सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, जोड़बीड़ विकास समिति के प्रतिनिधि एवं योजना के आवंटी मौजूद रहेंगे।

बैठक में योजना की वर्तमान स्थिति, वर्षों से लंबित विकास कार्यों तथा योजना को धरातल पर विकसित करने की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मंत्री श्री सुमित गोदारा आवंटियों की समस्याएं एवं सुझाव सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि जोड़बीड़ आवासीय योजना के आवंटियों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आवंटियों को राहत मिले और योजना में विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ हों, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस बैठक एवं मौका निरीक्षण का उद्देश्य जोड़बीड़ आवासीय योजना के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करना तथा आवंटियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।



ताजा खबर